बिहार दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में शनिवार को बड़ी चूक का मामला सामने आया। बकौल रिपोर्ट्स, समस्तीपुर जाने के लिए उनका कारकेड पटना एयरपोर्ट पहुंच रहा था, उससे पहले एक अज्ञात गाड़ी सामने आ गई। अनजान कार देखकर सुरक्षाबलों के हाथ-पैर फूल गए और फिर पुलिसकर्मियों ने चिल्लाते हुए उसे साइड करवाया।