बिहार में कुख्यात सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस की लाइन लगाकर ली गई तलाशी
पटना (बिहार) के एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने दो थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर यह कार्रवाई मोकामा के बहुचर्चित गैंग 'सोनू-मोनू' के घर छापेमारी और उससे जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर हुई है। दरअसल, वीडियो में लोग पुलिसकर्मियों की लाइन लगाकर तलाशी लेने के बाद उन्हें घर के अंदर भेजते दिखे थे।