दानापुर (बिहार) में एसबीआई एटीएम की जगह सैलून चलने को लेकर ज़मीन के मालिक ने कहा है, "इसमें 6-महीने पहले एटीएम था...एसबीआई वालों ने चुपचाप अपनी मशीन हटा ली।" उन्होंने बताया, "हमने 6-महीने तक इंतज़ार किया, उन्होंने किराया नहीं दिया...मैंने उनसे कई बार कहा कि आप अपना लोगो भी हटा लीजिए।" अब एसबीआई एटीएम का पोस्टर हटा दिया गया है।