बिहार में कार्यक्रम में नेताओं ने आने में की देरी, गुस्साई महिलाएं उठा ले गईं टेंट की कुर्सियां
फारबिसगंज (बिहार) में एनडीए के एक कार्यक्रम में छठ पूजा के लिए साड़ी और पूजन सामग्री मिलने की उम्मीद में सुबह से बैठी महिलाएं शाम तक नेताओं के नहीं पहुंचने पर नाराज हो गईं। गुस्से में कई महिलाओं ने टेंट की कुर्सियां उठाकर ले जानी शुरू कर दीं। कार्यकर्ताओं के रोकने के बावजूद कई महिलाएं कुर्सियां लेकर जा चुकी थीं।