बिहार में किसान के बेटे की मेहनत लाई रंग, NTPC में मिला सालाना ₹17 लाख का पैकेज

बिहार में मधुबनी निवासी मनीष कुमार सिंह का एनटीपीसी में सालाना ₹17 लाख के पैकेज पर एक्ज़ीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर चयन हुआ है। मनीष के पिता किसान और मां आंगनवाड़ी सेविका हैं। उन्होंने 2015 में एमआईटी मुज़फ्फरपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। आर्थिक तंगी के कारण परिवार की मदद के लिए मनीष गांव के बच्चों को पढ़ाते भी थे।