बिहार में कब्रिस्तान में पुलिस ने मारी रेड, कब्र के अंदर बोरियों में मिलीं शराब की बोतलेें

रोहतास (बिहार) के दरीगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने कब्रिस्तान में छापेमारी कर एक पुरानी कब्र के अंदर से देसी शराब की खेप बरामद की है। देसी शराब की बोतलें बोरियों में भरकर कब्र के अंदर छिपाई गई थीं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें कब्रगाह में शराब रखे होने की सूचना मिली थी और मौके से 50 लीटर शराब बरामद हुई।