बिहार में करंट की चपेट में आया कांवड़ियों का वाहन, जान बचाने के लिए पानी में कूदे लोग; 5 की मौत

भागलपुर (बिहार) में रविवार देर रात सड़क हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसे में घायल कांवड़िए ने बताया, "जल लाने सुल्तानगंज जा रहे थे तभी हमारी गाड़ी बिजली के तार के संपर्क में आ गई। तेज झटका लगा, हमलोग जान बचाने के लिए पानी में कूद गए और फिर गाड़ी पलटने से लोग उसके नीचे दब गए।"