बिहार में गंगा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, 7 लोग बचाए गए
बिहार के वैशाली ज़िले में मंगलवार शाम रामपुर श्यामचंद गांव के पास गंगा नदी में नाव पलटने से कम-से-कम 11 लोगों की मौत हो गई। डीएम वर्षा सिंह ने बताया, "नाव पर करीब 15-20 लोग सवार थे...इनमें से लगभग 15 साल की उम्र के 11 नाबालिगों की मौत हो गई है...नाव मालिक समेत 7 लोगों को बचा लिया गया है।"