बिहार में गंगा में महिलाओं का सिंदूर धुलवाकर व माथे पर क्रॉस बनाकर किया गया धर्म परिवर्तन

बक्सर (बिहार) में ईसाई मिशनरियों पर बड़े पैमाने पर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगा है। सामने आए एक वीडियो में एक पादरी कथित तौर पर सिंदूर धुलवाने के लिए गंगा में महिलाओं की डुबकी लगवाकर उनके माथे पर क्रॉस बनाता दिख रहा है। हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।