बिहार में पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी न्याय मित्र के 2,436 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए 1 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार https://gp.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती संविदा पर की जाएगी और न्याय मित्र को प्रत्येक महीने ₹7000 का मानदेय दिया जाएगा।