बिहार में घर में छापेमारी में ₹2 करोड़ मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने DEO को किया निलंबित
बेतिया (बिहार) में ज़िला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रजनीकांत प्रवीण के घर से करीब ₹2 करोड़ मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस टीम ने गुरुवार सुबह डीईओ के घर पर छापेमारी की थी। अधिकारी के घर में 2 बेडों के अंदर नोटों की गड्डियां मिलीं।