बिहार में चुनाव ड्यूटी से 7 महिला सिपाही समेत 10 पुलिसकर्मी लापता, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना पुलिस के 10 पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी पर भेजे जाने के बाद लापता हो गए। इन्हें सीतामढ़ी में ड्यूटी करनी थी लेकिन इन्होंने वहां रिपोर्ट नहीं किया। लापता पुलिसकर्मियों में 7 महिला सिपाही शामिल हैं। वहीं, पुलिस मुख्यालय ने सभी का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।