बिहार में चुनाव लड़ने के लिए तैयार शरजील इमाम, कोर्ट में दी अंतरिम ज़मानत की अर्ज़ी
दिल्ली दंगों की बड़ी साज़िश के मामले में आरोपी शरजील इमाम ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाग लेने के लिए कड़कड़डुमा कोर्ट में अर्ज़ी दाखिलकर 15 अक्टूबर-29 अक्टूबर तक 14 दिन की अंतरिम ज़मानत मांगी है। गौरतलब है, इमाम इस चुनाव में बहादुरगंज विधानसभा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में भाग लेने वाले हैं।