ईडी ने बिहार भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के घर पर छापेमारी कर ₹3 करोड़ नकद ज़ब्त किए। यह छापेमारी आईएएस अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ जारी मनी लॉन्डरिंग मामले से जुड़ी थी जिसमें कुल ₹11.64 करोड़ नकद ज़ब्त किए गए। दास के आवास पर नोट गिनने में अधिकारियों को 8 घंटे और 4 मशीनें लगीं।