बिहार में चप्पलों की माला लेकर पहुंचे पूर्व मंत्री, लोगों से कहा- काम न किया हो तो पहना दो

पश्चिमी चंपारण (बिहार) में रविवार को एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व सिकटा से विधायक रहे जेडीयू नेता खुर्शीद फिरोज़ अहमद चप्पलों की माला लेकर आए। उन्होंने कहा, "उनके काम से लोग संतुष्ट नहीं हैं तो उन्हें सिक्कों से तौलने के बजाय चप्पलों की माला पहनाई जाए।" बकौल रिपोर्ट्स, लोगों ने खुर्शीद को 1 क्विंटल 7 किलोग्राम सिक्कों से तौला।