सासाराम (बिहार) में पुरानी जीटी रोड स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने देवरानी-जेठानी के बीच सड़क पर मारपीट हो गई जिसका वीडियो वायरल हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, जेठानी अपनी सास की ज़मीन को अपने नाम करवाने रजिस्ट्री ऑफिस पहुंची थी, इसी दौरान देवरानी भी वहां आ गई। चलने में असमर्थ सास अपनी बहुओं के झगड़े को लाचार होकर देखती रही।