बिहार में जूनियर रेज़िडेंट के 1445 पदों पर निकली भर्ती
बिहार स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर रेज़िडेंट के खाली पदों पर भर्ती का एलान किया है। BCECEB की ओर से निकाली गई इस भर्ती के तहत कुल 1445 पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिनमें से 35% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।