बिहार में ज़मीन व फ्लैट खरीदना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाए सर्किल रेट

बिहार सरकार ने ज़मीन के सर्किल रेट (एमवीआर) में बढ़ोतरी की है। नई दरें लागू होने के बाद ज़मीन की रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में एमवीआर 1.6-गुना तक और शहरी-शहर से सटे इलाकों में सर्किल रेट लगभग दोगुना किया गया है। इससे पहले ग्रामीण इलाकों में 2013 और शहरी क्षेत्रों में 2016 में सर्किल रेट बदला था।

Load More