बिहार में जेसीबी से गड्ढा खोदकर निकाली गई किशोरी की लाश, चाचा ने की थी हत्या
जमुई (बिहार) में एक किशोरी की उसके चाचा द्वारा हत्या कर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में शव दफनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकलवाया। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की का चाचा उसकी शादी अधेड़ उम्र के अपने दामाद से कराना चाहता था लेकिन लड़की ने शादी से मना कर दिया था।