बिहार में जनसेवक ग्रेड-3 के 180 पदों पर निकली भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने जनसेवक ग्रेड-III के 180 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13-जनवरी 2026 तय थी जिसे अब बढ़ाकर 29 जनवरी 2026 कर दिया गया है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 तक जमा कर सकते हैं।