inshorts

बिहार में जल्द शुरू होंगी 5 नई चीनी मिलें, CM ने 'गन्ना विकास रथ-2026' को दिखाई हरी झंडी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया है कि राज्य में 10 चीनी मिलें पूरी क्षमता से चल रही हैं और जल्द 5 अन्य नई व बंद पड़ी मिलें शुरू की जाएंगी। उन्होंने 'गन्ना विकास रथ-2026' को भी हरी झंडी दिखाई है। इसके जरिए किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी दी जाएगी।