बिहार के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में पेड़ के नीचे ऐस्बेस्टस के झोपड़ी में चलाए जा रहे एचपी के मिनी पेट्रोल पंप का एक वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन 200 से 250 लीटर पेट्रोल-डीज़ल की बिक्री होती है और यहां पेट्रोल पर लोगों से ₹13/लीटर और डीज़ल पर ₹5/लीटर अधिक लिया जाता है।