मधुबनी (बिहार) में भूमि विवाद के चलते एक ही समुदाय में हुई हिंसक झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों द्वारा लाठी-डंडे लेकर दौड़ाए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी जान बचाकर भागते दिख रहे हैं। एसडीपीओ सुधीर कुमार ने कहा, "दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।"