बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए फिर से आवेदन कर सकेंगे शिक्षक, जारी की गई नई तारीख

बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ी नीति को हाईकोर्ट के आदेश पर रद्द करने के बाद ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्राप्त पुराने सभी आवेदन रद्द कर दिए हैं। सरकार ने कहा कि किसी विशेष समस्या से ग्रसित होने के कारण ट्रांसफर के इच्छुक शिक्षक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर नए सिरे से 1-15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।