बिहार में ठंड के बीच बदली गई सभी सरकारी स्कूलों की टाइमिंग

बिहार में ठंड की शुरुआत के बीच सभी सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, राज्य में अब सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक स्कूलों का संचालन किया जाएगा। यह आदेश 1 दिसंबर से लागू होगा। अभी सुबह 8:50-शाम 4:30 बजे तक स्कूलों का संचालन हो रहा है।