बिहार में तेज़ रफ्तार सरकारी वाहन की चपेट में आने से 1 महिला समेत 2 लोगों की हुई मौत

जहानाबाद (बिहार) में शुक्रवार को एक तेज़ रफ्तार सरकारी वाहन की चपेट में आकर एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की है।