बिहार में तेज प्रताप के इशारे पर नाचने वाला सिपाही लाइन हाज़िर, वीडियो हुआ था वायरल
पटना (बिहार) में आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव के कहने पर नाचने वाले पुलिसकर्मी को लाइन हाज़िर किया गया है और उसकी जगह दूसरे पुलिसकर्मी को तेज प्रताप का अंगरक्षक नियुक्त किया गया है। दरअसल, घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें तेज प्रताप 'ऐ सिपाही, ठुमका नहीं लगाया तो सस्पेंड कर दिए जाओगे' कहते हुए दिख रहे हैं।