बिहार में दादी ने की 3 माह की पोती की गला घोंटकर हत्या, बच्ची को कहती थी 'बदसूरत'
भोजपुर (बिहार) में एक महिला को अपनी 3 माह की पोती की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची की मां ने बताया कि सास उसकी बेटी को बदसूरत बताकर 'इसके दहेज में पैसा कौन देगा?' कहती थी। बच्ची की चचेरी नानी के अनुसार, आरोपी महिला बच्ची को दूध तक नहीं पीने देती थी।