inshorts

बिहार में दिनदहाड़े ₹30-40 करोड़ की लूट, ज्वेलरी शोरूम को हथियारबंद बदमाशों ने बनाया निशाना

बेतिया (बिहार) में सेनको गोल्ड ऐंड डायमंड्स शोरूम में 3 बाइक पर सवार 8 हथियारबंद लुटेरे ग्राहक बनकर पहुंचे। बदमाशों ने कर्मियों के साथ मारपीट की और कथित तौर पर करीब ₹30-40 करोड़ के जेवर लूटकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, करीब 10-15 मिनट में लूटपाट हुई। हालांकि, लूट कितने की हुई इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।