बिहार सरकार और ज़िला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है कि बिना लाइसेंस के कोई भी मूर्ति विसर्जित नहीं होगी और न ही जुलूस निकाला जाएगा। आदेशानुसार, रात 10 बजे लाउडस्पीकर बंद करने होंगे और सभी जुलूस की वीडियोग्राफी भी करनी होगी।