बिहार में दूल्हे की प्रेमिका के हंगामा करने पर टूटी शादी; दूल्हे की मां को आया हार्ट अटैक

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में शादी में पहुंची दूल्हे की प्रेमिका ने हंगामा किया जिससे नाराज़ दुल्हन पक्ष ने शादी तोड़ दी। वहीं, शादी टूटने की खबर सुनकर दूल्हे की मां को हार्ट अटैक आ गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका व उसकी मां के अनुसार, दूल्हा पहले से रिलेशनशिप में है और वे यह शादी नहीं होनी देंगी।