बिहार में दशहरा मेला देखकर लौट रहे 3 लोगों की वंदे भारत ट्रेन से कटकर हुई मौत

पूर्णिया (बिहार) में कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर शुक्रवार सुबह दशहरा मेला देखकर लौट रहे पांच लोग वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।