बिहार में विद्यालय सहायक और विद्यालय परिचारी के पदों पर नियुक्ति की नियमावली शिक्षा विभाग ने तैयार कर ली है। इसके तहत राज्य के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक विद्यालयों में करीब 7500 पदों पर जल्द नियुक्तियां होंगी। नियमावली को लागू करने के बाद शिक्षा विभाग इस संबंध में ज़िलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।