बिहार में नमाज़ के समय को लेकर बंगाल और बिहार के नमाज़ियों के बीच हुई हिंसक झड़प

किशनगंज (बिहार) में सोमवार को ईद की नमाज़ के समय को लेकर बिहार और बंगाल के नमाज़ियों में मारपीट हुई और जमकर लाठी-डंडे चले। एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग हाथों में डंडे लिए हुए नज़र आ रहे हैं। बकौल पुलिस, ईदगाह बंगाल बॉर्डर पर है और बंगाल के नमाज़ी नमाज़ पढ़ने को लेकर विलंब कर रहे थे।