बिहार में नर्सरी में पढ़ने वालीं जुड़वा बहनों की गला दबाकर की गई हत्या, मुंह में भरी मिली मिट्टी

गोपालगंज (बिहार) में सोमवार को 5 वर्षीय जुड़वा बहनों की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई जिनके शव सरसों के खेत में मिले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों बहनें नर्सरी में पढ़ती थीं और सोमवार को स्कूल गई थीं लेकिन घर नहीं लौटीं। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बच्चियों के मुंह में मिट्टी भर दी गई थी।