बिहार में नहर किनारे ही सो गया स्विट्ज़रलैंड का शख्स, लोगों ने देखा तो बुला ली पुलिस
मोतिहारी (बिहार) में सोमवार को भारत-नेपाल सीमा के पास स्विट्ज़रलैंड के एक नागरिक को नहर किनारे कार में सोता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उसे आदापुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स देर शाम नेपाल में प्रवेश नहीं मिलने के बाद होटल के लिए पैसे न होने के चलते कार में सो गया था।