बिहार में पेड़ से शहद निकालने वालों को लोगों ने चोर समझकर पीटा, एक की हुई मौत
बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने 2 युवकों को चोर समझकर पीट दिया जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने बताया कि वे लोग गांव-गांव में घूमकर पेड़ से शहद निकालने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।