बिहार में प्रेमी को बंधक बनाकर छात्रा के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

बिहार के भागलपुर में पुलिस ने 17 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, पीड़िता का प्रेमी उससे मिलने रेलवे स्टेशन पर आया था जहां प्रेमी को बंधक बनाकर उसे पीटा गया और छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।