बिहार के उप-मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य में पुलों के समुचित रख-रखाव के लिए सरकार पुल संधारण नीति बनाएगी और सभी पुलों का हेल्थ कार्ड भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, "पुलों के प्रबंधन के लिए उसकी वास्तविक स्थिति का आकलन एआई, मशीन लर्निंग, सेंसर डेटा रिर्पोट जैसे नए तकनीकों से किया जाएगा।"