बिहार में पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत, परिजनों ने थाने में घुसकर की तोड़फोड़

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई जबकि पुलिस उसकी मौत को आत्महत्या बता रही है। गौरतलब है कि युवक को बाइक चोरी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।