बिहार में पुलिस लाइन में सिपाही ने साथी जवान को मारीं 10 से ज़्यादा गोलियां, हुई मौत
पश्चिम चंपारण (बिहार) में शनिवार रात पुलिस लाइन में 2 सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और सिपाही सर्वजीत ने राइफल से सिपाही सोनू की 10 से ज़्यादा गोलियां मारकर हत्या कर दी। चर्चा है कि सर्वजीत की पत्नी के साथ सोनू संपर्क में था जिसको लेकर सर्वजीत नाराज़ था। सर्वजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।