बिहार में पुलिसकर्मी ने 17 वर्षीय लड़के का किया रेप

बेगूसराय (बिहार) में 17-वर्षीय लड़के संग अश्लील हरकत व उसका रेप करने के आरोप में अरविंद शुक्ला नामक पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया है। नाबालिग के पिता को एक केस में जेल भेजा गया था व आरोपी ने मामले में मदद की बात कहकर उसे अपने किराए के घर पर बुलाया था। वहीं, पीड़ित का मेडिकल कराया गया है।