बिहार में पकड़ी गई ₹50 करोड़ की चरस, तस्कर गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण (बिहार) में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और ज़िला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गई छापेमारी में 50 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। ज़ब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित कीमत ₹50 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, तस्कर नेपाल से चरस लेकर बाइक से भारत आया था।

Load More