समस्तीपुर (बिहार) में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को चार पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में युवक ने पत्नी और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि उसकी पत्नी उसे बेरोज़गारी का ताना देती थी और सहेलियों के पतियों से उसकी तुलना करती थी।