बिहार में पति-पत्नी की हत्या कर घर में ही जलाया गया शव, बेटा बोला- नाली से बह रहा था खून
नालंदा (बिहार) में पति-पत्नी की हत्या कर घर में ही जलाए जाने का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक, सिर और हाथ के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरा शरीर जल गया। मृतक के बेटे ने बताया, "घर पहुंचने पर दरवाज़ा खुला था और नाली से खून बह रहा था। घर के अंदर मम्मी-पापा आग में जल रहे थे।"