inshorts

बिहार में पति से अफेयर के शक में पत्नी ने ब्यूटी पार्लर संचालिका पर कराया ऐसिड अटैक, 3 अरेस्ट

पटना (बिहार) में पति का ब्यूटी पार्लर संचालिका से अफेयर होने के शक में पत्नी द्वारा संचालिका पर ऐसिड अटैक कराए जाने का मामला सामने आया है। बकौल पुलिस, आरोपी महिला ने घरेलू सहायिका संग मिलकर साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के लिए एक युवक को ₹1-लाख की सुपारी दी। मामले में 3-आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।