पूर्णिया (बिहार) में सांसद पप्पू यादव ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जिसमें मुस्लिम समुदाय के अलावा मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च, महर्षि मेही और कबीर पंथ के लोग भी शामिल हुए। सांसद ने इसे स्नेह और एकता का संगम बताया है। उन्होंने कहा, "भारत में नफरत की कोई जगह नहीं है...यहां की जड़ें आज भी सर्वधर्म समभाव और सार्वभौमिकता से जुड़ी हैं।"