बिहार में बगहा शहर के धनहा में गुरुवार रात उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम पर पशु तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने दारोगा प्रमोद कुमार का सर्विस रिवॉल्वर और मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना में दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए व यूपी के 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।