जमुई (बिहार) में फर्ज़ी आईपीएस अफसर बनकर घूम रहे मिथलेश मांझी नामक 18 वर्षीय लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिथलेश ने बताया कि एक शख्स ने ₹2 लाख लेकर उसे आईपीएस अफसर बनाने को कहा था और उसी शख्स ने उसे वर्दी व एक पिस्टल दी थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।