बिहार में बैंक की सीढ़ियां तोड़कर चला गया प्रशासन, अंदर फंसे स्टाफ-ग्राहक को JCB से उतारा गया
बक्सर (बिहार) में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम ने एक भवन की सीढ़ियां तोड़ दीं जिसके चलते भवन के फर्स्ट फ्लोर में संचालित एक बैंक की शाखा में ग्राहक और स्टाफ अंदर ही फंसे रह गए। वहीं, बाद में ग्राहकों व स्टाफ को जेसीबी और अस्थाई सीढ़ी से नीचे उतारा गया जिसकी तस्वीर सामने आई है।